By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • बॉलीवुडHot
    बॉलीवुड
    Show More
    Top News
    शिविन नारंग ने रश्मिका मंदाना के साथ पूरी की फिल्म अपनी फिल्म Goodbye की शूटिंग!
    March 13, 2023
    ब्रह्मास्त्र को लेकर जो डर था वह खत्म होता दिख रहा। मेकर्स में खुशी है कि फ़िल्म अच्छी कमाई कर रही है।
    March 13, 2023
    फ्लोर पर बच्चन ने मचाया धमाल! ‘केटी को’ गाने पर दिखी अनुपम खेर की खास अदा
    March 13, 2023
    Latest News
    नरेला विधानसभा में दीपावली से पहले लगेंगी 5000 लाइटें- धीरेन मान
    October 1, 2024
    युध्रा’ के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन पर डायरेक्टर रवि उदयवार ने किए खुलासे
    September 13, 2024
    अनिल मेहता ने खुदकुशी से पहले मलाइका और अमृता को किया कॉल, बेटियों को कहे आखिरी शब्द
    September 12, 2024
    फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान और निर्देशक साजिद खान की मां मेनका ईरानी का हो गया है निधन।
    July 26, 2024
  • टेलीविज़न
  • स्पॉटलाइट
  • भोजपुरी सॉन्ग
  • बॉक्स ऑफिस
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पॉटलाइट
  • Important Link
    • English Website
    • About US
    • Company
Notification Show More
Aa
Aa
  • बॉलीवुडHot
  • टेलीविज़न
  • स्पॉटलाइट
  • भोजपुरी सॉन्ग
  • बॉक्स ऑफिस
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पॉटलाइट
  • Important Link
    • English Website
    • About US
    • Company
Have an existing account? Sign In
Follow US
एंटरटेनमेंट

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पुस्तक “चल मन वृंदावन” के लिए हेमा मालिनी के प्रयासों को सराहा

TFC Desk
Last updated: 2023/09/18 at 2:53 PM
TFC Desk Published September 18, 2023
Share
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पुस्तक “चल मन वृंदावन” के लिए हेमा मालिनी के प्रयासों को सराहा
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पुस्तक “चल मन वृंदावन” के लिए हेमा मालिनी के प्रयासों को सराहा
SHARE

18th September 2023, Mumbai: मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी की उपस्थिति में कॉफी टेबल बुक “चल मन वृंदावन” को मुंबई के जे डब्लू मेरिएट होटल में भव्य रूप से लॉन्च किया। इस अवसर पर बॉलीवुड के कई सितारे एक साथ नज़र आए जिसमें शत्रुघन सिन्हा, जितेंद्र, रंजीत, शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी, जैकी श्रॉफ, ईशा देओल, अहाना रहेजा, ग़दर निर्देशक अनिल शर्मा, रेणु चोपड़ा (फ़िल्म बागबान), ज़ैद खान और ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी सहित कई हस्तियां उपस्थित रहीं। पुष्पगुच्छ और शॉल द्वारा सभी मेहमानों का सम्मान किया गया।

इंडियन ऑयल ने इस तरह के कार्यक्रम को स्पॉन्सर करके एक सराहनीय पहल की है जिसकी सभी अतिथियों ने प्रशंसा की।इस पुस्तक में वृंदावन के इतिहास, संस्कृति, मंदिरों और पर्यटन के बारे में लेख हैं। इस पुस्तक का संपादन अशोक बंसल ने किया है और इसे हरिवंश चतुर्वेदी ने प्रकाशित किया है। 250 पन्ने की यह किताब हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

यहां “चल मन वृंदावन” गीत दिखाया गया जिसे सभी ने पसन्द किया। इस गीत को शेखर अस्तित्व ने लिखा है, विवेक प्रकाश ने संगीत दिया है जबकि कविता कृष्णमूर्ति, विवेक प्रकाश ने इसे गाया है। इस अवसर पर वृंदावन फैशन शो भी हुआ जिसमें हेमा मालिनी शो स्टॉपर रहीं। हेमा मालिनी ने स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस पेश की। अशोक बंसल ने कहा कि मैं लोकप्रिय सांसद हेमा मालिनी को इस महत्वपूर्ण पुस्तक के लोकार्पण पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। ढाई सौ पेज की इस पुस्तक में साहित्य, धर्म, इतिहास, दर्शन का खूबसूरत मिश्रण है।

हेमा मालिनी ने कहा कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का आभार कि वह इस पुस्तक के लोकार्पण पर अपना कीमती समय निकाल कर आए। अशोक बंसल, इंडियन ऑयल के चेयरमैन श्रीकांत माधव वैद्य सभी मेहमानों का धन्यवाद। यह किताब पढ़ते हुए लगेगा कि आप वृंदावन में ही हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने चल मन वृंदावन पुस्तक के लिए हेमा मालिनी के प्रयासों को सराहनीय कार्य बताया। उन्होंने और लेखक सम्पादक तथा पूरी टीम ने इस पुस्तक को एक दस्तावेज का रूप दे दिया है साथ ही बुक लांच पर उन्होंने वृंदावन फैशन शो का आयोजन भी किया जो अपने आप मे बड़ा कदम है। उन्होंने भारतीय परिधान और सभ्यता को प्रोमोट करने की दिशा में यह कार्य किया। उन्होंने स्टेज पर अद्भुत प्रस्तुति भी दी साथ ही उन्होंने अपने भाषण में बेहतरीन हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी भाषाओं का प्रयोग किया।

श्रीकांत वैद्य ने इस परियोजना के साथ इंडियन ऑयल के सहयोग पर बोलते हुए कहा कि ‘चल मन वृन्दावन’ के पीछे की कल्पना को किसी और ने नहीं, बल्कि हेमा मालिनी ने जीवंत किया था। वर्षों के समर्पण के परिणामस्वरूप वृन्दावन की यह शानदार यात्रा शानदार गद्य और ज्वलंत चित्रों में कैद हुई है। जबकि, यह पुस्तक ब्रज की आध्यात्मिकता के चित्र को चित्रित करती है और सांस्कृतिक विरासत के साथ मथुरा के साथ इंडियन ऑयल के गहरे संबंध का बयान भी करता है। ‘चल मन वृन्दावन’ सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि उससे भी कहीं अधिक है। यह एक आध्यात्मिक यात्रा है, जो वृन्दावन की समृद्ध विरासत को सतत विकास में इंडियन ऑयल के योगदान के साथ जोड़ती है।’

हेमा मालिनी ने बताया कि वह इस पुस्तक के द्वारा वृंदावन, इसके इतिहास, मंदिरों को दुनिया भर में प्रचार करना चाहती हैं। यह कॉफी टेबल बुक वृंदावन की यात्रा करने और इसके इतिहास को जानने के लिए एक मार्गदर्शक है।
मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और ऐतिहासिक धरोहरों के चित्रों के साथ पुस्तक ‘चल मन वृंदावन’ में पूरे बृज, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, मथुरा और आसपास के 84 कोस के बारे में काफी गहन रिसर्च करने के बाद पूरी जानकारी मौजूद है।

You Might Also Like

युध्रा’ के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन पर डायरेक्टर रवि उदयवार ने किए खुलासे

क्या सोहेल खान तलाक के बाद मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं? एक्टर ने खुद बताया सच

गणपति विसर्जन पर दर्द में भी पसलियों को पकड़कर नाचे सलमान खान, मांगी सीक्रेट विश

इस बाल अभिनेता ने कम उम्र में ही नाप लिया बड़े छोटे सिनेमा का परदा

फ़िल्मी चर्चा: टॉप सेलेब्स न्यूज़ टुडे – 30 जुलाई

TAGGED: Anurag Singh Thakur, Book, Chal Mann Vrindavan, Hema Malini, Union Minister
TFC Desk September 18, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article नमकीन टीवी पर रिलीज होगी केशव आर्या की "पहल कौन करेगा?" नमकीन टीवी पर रिलीज होगी केशव आर्या की “पहल कौन करेगा?”
Next Article फॉर्मल अटायर में निखिल भांबरी और बाबिल खान की आकर्षक शैली का प्रदर्शन। फॉर्मल अटायर में निखिल भांबरी और बाबिल खान की आकर्षक शैली का प्रदर्शन।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Popular News
टाइगर श्रॉफ की आगामी ज़बरदस्त फिल्में!
बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ की आगामी ज़बरदस्त फिल्में!

TFC Desk TFC Desk November 8, 2023
बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है ‘पठान’, जानिए-23वें दिन कितने करोड़ का किया कारोबार
‘पठान’ की आंधी में उड़ा ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा कमाई कर रचा इतिहास
द कपिल शर्मा शो: अनिल कपूर ने अक्षय कुमार पर कसा तंज, ‘वो पैसे लेते हैं, और मैं…’
इंडस्ट्री में कॉर्नर किए जाने वाले बयान पर प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘फाइ
- Advertisement -
Ad imageAd image
Copyright © The Filmy Charcha. RV Rising Entertainment | All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?