By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • बॉलीवुडHot
    बॉलीवुड
    Show More
    Top News
    शिविन नारंग ने रश्मिका मंदाना के साथ पूरी की फिल्म अपनी फिल्म Goodbye की शूटिंग!
    March 13, 2023
    ब्रह्मास्त्र को लेकर जो डर था वह खत्म होता दिख रहा। मेकर्स में खुशी है कि फ़िल्म अच्छी कमाई कर रही है।
    March 13, 2023
    25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु
    March 13, 2023
    Latest News
    नरेला विधानसभा में दीपावली से पहले लगेंगी 5000 लाइटें- धीरेन मान
    October 1, 2024
    युध्रा’ के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन पर डायरेक्टर रवि उदयवार ने किए खुलासे
    September 13, 2024
    अनिल मेहता ने खुदकुशी से पहले मलाइका और अमृता को किया कॉल, बेटियों को कहे आखिरी शब्द
    September 12, 2024
    फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान और निर्देशक साजिद खान की मां मेनका ईरानी का हो गया है निधन।
    July 26, 2024
  • टेलीविज़न
  • स्पॉटलाइट
  • भोजपुरी सॉन्ग
  • बॉक्स ऑफिस
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पॉटलाइट
  • Important Link
    • English Website
    • About US
    • Company
Notification Show More
Aa
Aa
  • बॉलीवुडHot
  • टेलीविज़न
  • स्पॉटलाइट
  • भोजपुरी सॉन्ग
  • बॉक्स ऑफिस
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पॉटलाइट
  • Important Link
    • English Website
    • About US
    • Company
Have an existing account? Sign In
Follow US
एंटरटेनमेंटबॉलीवुडबॉलीवुड गॉसिप

‘जंगल में रहत हौं तो का उल्लू हूँ’ अंजली को देख जब दर्शकों को याद आयीं स्मिता पाटिल 

Vivek Ranjan
Last updated: 2023/03/13 at 6:18 AM
Vivek Ranjan Published September 26, 2022
Share
SHARE

२०१२ में एक फिल्म आती है ‘चक्रव्यूह’। प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक सांवली सलोनी लड़की जब अपने मुँह से गमछा हटाते हुए बुंदेली का यह संवाद बोलती है तो देखने वाले की नज़र उसके चेहरे पर ही ठहर जाती है। चेहरे पर गंभीर भाव, संवाद को बोलने की लय और पात्र के साथ न्याय करती एक मराठी लड़की। आज उसी लड़की का जन्मदिन है। हम बात कर रहे अभिनेत्री अंजली पाटिल की। महाराष्ट्र के नासिक में जन्मी अंजली ने चक्रव्यूह के बाद वो इतिहास रचा कि दर्शक वर्ग में स्त्री वर्ग की आवाज  बुलंद करने वाली वो मज़बूत अभिनेत्री बन गयीं।  इसी फिल्म के लिए उन्हें स्टार कास्ट अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी किया गया।यह अलग बात है की वो अवार्ड अंजली के खाते में नहीं आया,मगर वो आदिवासी व् सुदूर ग्रामीण व् जंगलों में रहने वाली लड़कियों की आवाज बन पूरे भारत के संघर्षशील समाज के लिए आइकन बन गयीं। 

शुरूआती शिक्षा नासिक से हुई। 14 साल की उम्र तक,अंजली ने अपने करियर के रूप में प्रदर्शन कला [ परफार्मिंग आर्ट ] को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। उन्होंने अपने माता-पिता को उसे पुणे विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स में भेजने के लिए राजी किया। जून 2007 में, उन्होंने अपनी उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक के साथ कला में स्नातक की डिग्री अर्जित की। उसके बाद अंजली पाटिल को नई दिल्ली में  ‘नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा’  में थिएटर डिजाइन में मास्टर्स करने के लिए चुना गया था। इसने उन्हें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म और थिएटर अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ बड़े पैमाने पर काम करने के कई अवसर प्रदान किए।

पाटिल को पहली फीचर फिल्म का मौका प्रशांत नायर की हिंदी-अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र फिल्म दिल्ली इन ए डे के साथ मिला। जिसमे वो रोहिणी नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही थीं। इसके लिए उन्हें समीक्षकों द्वारा सराहना भी मिली। फिल्म का प्रीमियर एशिया में 13 अक्टूबर 2011 को मुंबई फिल्म समारोह में हुआ और अगस्त 2012 में भारत में नाटकीय रूप से रिलीज़ किया गया। 

2010-11 में, पाटिल ने एक अंतरराष्ट्रीय लघु फिल्म ग्रीन बैंगल्स में मुख्य अभिनेत्री और निर्माता के रूप मे भी काम किया। ‘ओबा नथुवा ओबा एक्का’ (आपके साथ, आपके बिना) मशहूर श्रीलंकाई लेखक-निर्देशक प्रसन्ना विथानगे के साथ यह उनकी पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म थी । पाटिल ने खुद डबिंग की और वह सिंहली भाषा में डब करने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गईं। उनके शानदार प्रदर्शन ने नवंबर 2012 में गोवा में भारत के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री  के लिए सिल्वर पीकॉक पुरस्कार जीता। वह इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली सबसे कम उम्र की अभिनेताओं में से एक हैं। पाटिल को 2017 में उनके प्रदर्शन के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

2016 में पाटिल ने नागराज मंजुले के साथ सह-अभिनेता के रूप में अपनी पहली मराठी फिल्म  ‘द साइलेंस’ की, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ‘मिर्ज्या ‘ में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो 2016 में रिलीज़ हुई थी। उन्होंने 2018 में ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ में लीड के रूप में काम किया ,जिसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली। 

2017 में राजकुमार राव के साथ न्यूटन में माल्को-आदिवासी[ BLO ] बोलने वाले गोंडी के रूप में पाटिल के प्रदर्शन को सभी स्तरों पर बहुत सराहा गया था।

उन्होंने पा रंजीत की काला में एक बोल्ड और भयंकर कार्यकर्ता पुयाल की भूमिका निभाई, जिसमें रजनीकांत ने तमिल फिल्म जगत में एक नया सितारा अंजली पाटिल के रूप में पाया।

सहज, सरल व् सामजिक सरोकारों से जुडी अंजली आज भी महिलाओं से जुड़े मुद्दों को केंद्र में रखकर काम करती हैं। हिंदी के साथ साथ मराठी, तमिल ,तेलगू, मलयालम व अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में काम कर चुकी अंजली आज भी बतौर निर्माता ,निर्देशक व अभिनेत्री काम कर रही हैं। लगातार अपने कार्यों से अंजली फिल्म जगत में एक अलग पहचान बना रही हैं। सिर्फ अभिनय ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी वो साधारण , सौम्य, मिलनसार व समाज की सच्ची कार्यकर्ता भी हैं।

You Might Also Like

नरेला विधानसभा में दीपावली से पहले लगेंगी 5000 लाइटें- धीरेन मान

युध्रा’ के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन पर डायरेक्टर रवि उदयवार ने किए खुलासे

अनिल मेहता ने खुदकुशी से पहले मलाइका और अमृता को किया कॉल, बेटियों को कहे आखिरी शब्द

क्या सोहेल खान तलाक के बाद मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं? एक्टर ने खुद बताया सच

गणपति विसर्जन पर दर्द में भी पसलियों को पकड़कर नाचे सलमान खान, मांगी सीक्रेट विश

TAGGED: anjali patil, Hindi
Vivek Ranjan September 26, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article करन जौहर शो में गौरी खान,बोलीं करन के शो के लिए ग्लैम का होना जरूरी
Next Article सलमान-शाहरुख की इस तस्वीर को देख दोनों के फैन्स में अलग ही जोश है…
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Popular News
बॉलीवुड

सियोल में गुच्ची क्रूज 2024 फैशन शो में आलिया भट्ट ने कटआउट डिटेल ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर

TFC Desk TFC Desk May 17, 2023
बॉम्बे हाई कोर्ट ने प्रेरणा अरोड़ा के लिए दूसरा अनुकूल आदेश जारी किया, पूजा फिल्म्स के साथ विवाद के बाद ₹50 लाख वापस करने का निर्देश दिया!
अपनी अदाओं से बॉलीवुड का पारा गर्म कर रहे हैं ‘फाइटर’ के कास्ट
कैसे निकली आदित्य पंचोली के हाथ से 1997 की हिट फिल्म ‘ ‘विरासत’:
फैमिली संग एंजॉय कर रही हैं ‘अनिता भाभी, पिंक बिकिनी में शेयर की तस्वीरें
- Advertisement -
Ad imageAd image
Copyright © The Filmy Charcha. RV Rising Entertainment | All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?