By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
  • बॉलीवुडHot
    बॉलीवुड
    Show More
    Top News
    बहन की ‘दुश्मन’ उर्फी जावेद को सुजैन ख़ान ने लगाया गले, पार्टी से सामने आई दोनों ये तस्वीर
    March 4, 2023
    क्यों टूटी सलीम-जावेद की जोड़ी? जाने-माने लेखन ने किया वजह का खुलासा
    February 25, 2023
    जेम्स कैमरून की ‘अवतार 2’ ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर तोड़ दिया ‘टाइटैनिक’ का रिकॉर्ड
    February 22, 2023
    Latest News
    नरेला विधानसभा में दीपावली से पहले लगेंगी 5000 लाइटें- धीरेन मान
    October 1, 2024
    युध्रा’ के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन पर डायरेक्टर रवि उदयवार ने किए खुलासे
    September 13, 2024
    अनिल मेहता ने खुदकुशी से पहले मलाइका और अमृता को किया कॉल, बेटियों को कहे आखिरी शब्द
    September 12, 2024
    फिल्म निर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान और निर्देशक साजिद खान की मां मेनका ईरानी का हो गया है निधन।
    July 26, 2024
  • टेलीविज़न
  • स्पॉटलाइट
  • भोजपुरी सॉन्ग
  • बॉक्स ऑफिस
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पॉटलाइट
  • Important Link
    • English Website
    • About US
    • Company
Notification Show More
Aa
Aa
  • बॉलीवुडHot
  • टेलीविज़न
  • स्पॉटलाइट
  • भोजपुरी सॉन्ग
  • बॉक्स ऑफिस
  • एंटरटेनमेंट
  • स्पॉटलाइट
  • Important Link
    • English Website
    • About US
    • Company
Have an existing account? Sign In
Follow US
एंटरटेनमेंट

महिलाओं की साहित्य यात्रा को नाटक के जरिए बयां करेंगी रसिका अगाशे, रूपम मिश्रा की कविताएं भी शामिल।

वरिष्ठ रंगकर्मी रसिका अगाशे का नवप्रयोग,पृथ्वी थियेटर में 27 सितंबर को होगा मंचन।

TFC Desk
Last updated: 2023/09/22 at 8:27 AM
TFC Desk Published September 22, 2023
Share
महिलाओं की साहित्य यात्रा को नाटक के जरिए बयां करेंगी रसिका अगाशे, रूपम मिश्रा की कविताएं भी शामिल।
महिलाओं की साहित्य यात्रा को नाटक के जरिए बयां करेंगी रसिका अगाशे, रूपम मिश्रा की कविताएं भी शामिल।
SHARE

22nd September 2023, Mumbai: वरिष्ठ रंगकर्मी और अभिनेत्री रसिका अगाशे एक बार फिर नाटकीय मंचन के जरिए कुछ नया करने जा रही हैं। अपनी संस्था ‘ Being Association ‘ के अंतर्गत नाटक ‘ Stand Up with D Girls ‘ के जरिए वो महिला संघर्ष की कहानी को नाटक को प्रस्तुत करने जा रही हैं। रसिका अगाशे सिनेमा में सक्रिय अभिनेत्री,लेखिका और निर्देशक हैं।

क्या है इस एकल नाटक में?

रसिका ने इस एकल नाटक ( Solo Play) को लेकर थोड़ा सस्पेंस रखा है कि नाटक में क्या होगा मगर सूत्रों से पता चला है कि उनके इस नाटक में कविताओं पर आधारित एक ड्रामा पेश किया जाएगा,जिसमे महिला लेखकों की साहित्य यात्रा को दिखाया जाना है। बाकि रसिका ने अपने Instagram अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि ये तो देखकर ही पता चलेगा।

कौन हैं रसिका अगाशे?

रसिका अगाशे ज्यादातर नाटकों में सक्रिय रही हैं,मगर जो भी फिल्में की हैं उनमें उन्होंने अभिनय की छाप छोड़ दी है। वो 2018 में आई फिल्म ‘ मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर ‘ में अहम किरदार राबिया के रूप में दिखी थीं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अंजली पाटिल भी थीं। वो मशहूर अभिनेता मोहम्मद जीशान अय्यूब की पत्नी हैं। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) से पढ़ाई के बाद वो कई सालों तक मंचीय प्रस्तुतियों से जुड़ी रहीं।

इन कवियित्रियों की कविताएं हैं शामिल

जिन महिला लेखिकाओं की कविताओं पर आधारित यह मंचन होने जा रहा है उनमें हिंदी पट्टी की लेखिका रूपम मिश्रा, मराठी लेखिका शिल्पा कांबले और उर्दू अदब की लेखिका जिलानी बानो की कविताएं शामिल हैं। यह जानकारी हमें लेखिका रूपम मिश्रा द्वारा की गई पोस्ट से पता चली। सोलो परफॉर्मेंस बतौर लेखक,निर्देशक खुद रसिका अगाशे हैं।

उर्दू लेखिका पद्मश्री जिलानी बानो,महिला मानवाधिकारों की सशक्त आवाज़

जिलानी बानो के उपन्यास और उनकी लघुकथाओं को कौन नहीं पढ़ा होगा। करीब बाइस पुस्तकों को लिखने के साथ साथ वो बाल एवं महिला मानवाधिकारों की लड़ाई से भी जुड़ी हैं। श्याम बेनेगल ने उनकी कई पुस्तकों का अन्य भाषाओं में अनुवाद किया है। वो आंध्र प्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार के साथ पद्मश्री से भी सम्मानित हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rasika Agashe (@rasika_agashe)

ग्रामीण जन जीवन की कविताएं लिखती हैं रूपम मिश्रा

रूपम मिश्रा उत्तर भारत में हिंदी पट्टी की मजबूत लेखिकाओं में शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर – प्रतापगढ़ की सीमा पर बसे एक छोटे से गांव से आने वाली रूपम मिश्रा एक उभरती हुई लेखिका हैं जो ग्रामीण परिवेश में रहकर मारक और प्रगतिशील सोच वाली कविताएं लिख रही हैं। उनकी कविताओं में ग्रामीण स्त्रियों की छवि और उनकी समस्याओं का चित्र देखने को मिलता है। तमाम विपरीत बाधाओं और बनी बनाई सामाजिक सीमाओं को लांघते हुए वो कविता लिख रही हैं। रसिका अगाशे ने उनकी कविता का चयन अपने नाटक में किया है जो कि इस प्रस्तुति में देखने को मिलेगा।

शिल्पा कांबले,स्त्रीवादी चिंतनशील लेखिका

ब्लू आइड गर्ल जैसे उपन्यास लिखने वाली शिल्पा कांबले की कविताएं भी रसिका अगाशे की प्रस्तुति में शामिल है। वही शिल्पा कांबले जिन्होंने भारत में गोमांस प्रतिबंध के बाद बिरयानी नाम का एक नाटक बनाया जिसमे एक मुस्लिम और दलित महिला की कहानी को दिखाया गया था।

27 सितंबर को पृथ्वी थियेटर में होगा शो

रसिका अगाशे का यह नाटक आने वाले 27 सितंबर को पृथ्वी थियेटर में किया जाएगा। नाटक की चर्चा कई नामचीन हस्तियों के द्वारा की जा रही है,जिनमे लेखक वर्ग सबसे ज्यादा हैं। रसिका ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया को अपने instagram account पर साझा किया है।

रिपोर्ट – विवेक रंजन सिंह

You Might Also Like

युध्रा’ के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन पर डायरेक्टर रवि उदयवार ने किए खुलासे

क्या सोहेल खान तलाक के बाद मिस्ट्री गर्ल को डेट कर रहे हैं? एक्टर ने खुद बताया सच

गणपति विसर्जन पर दर्द में भी पसलियों को पकड़कर नाचे सलमान खान, मांगी सीक्रेट विश

इस बाल अभिनेता ने कम उम्र में ही नाप लिया बड़े छोटे सिनेमा का परदा

फ़िल्मी चर्चा: टॉप सेलेब्स न्यूज़ टुडे – 30 जुलाई

TAGGED: Drama, poems, Rasika Agashe, Rupam Mishra, Stand Up with D Girls
TFC Desk September 22, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Previous Article तमन्ना भाटिया ने महिला आरक्षण विधेयक की सराहना की, दिल्ली संसद का किया दौरा! तमन्ना भाटिया ने महिला आरक्षण विधेयक की सराहना की, दिल्ली संसद का किया दौरा!
Next Article राजकुमार राव ने अपनी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म "न्यूटन" की छठी वर्षगांठ पर व्यक्त किये निजी विचार राजकुमार राव ने अपनी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म “न्यूटन” की छठी वर्षगांठ पर व्यक्त किये निजी विचार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
Popular News
बॉलीवुड

‘तुमको खत्म हो जाना चाहिए था अब तक’, जब पत्नी ने मनोज से कही ये बात, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

TFC Desk TFC Desk March 29, 2023
कपिल शर्मा के नए शो को लेकर दर्शकों का जोश कम,बोले ग्राफ गिर रहा है
कृष्णा श्रॉफ ने बेहद उत्साह के साथ कतर F1 रेसिंग इवेंट में बतौर दर्शक भाग लिया!
‘आदिपुरुष ‘ का नया पोस्टर हो रहा ट्रोल
अक्षय कुमार ने की बेटे आरव की खूब तारीफ़, क्या आरव रखेंगे फिल्म इंडस्ट्री मे क़दम?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Copyright © The Filmy Charcha. RV Rising Entertainment | All Rights Reserved.
Go to mobile version
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?